बेटी की शादी से पहले घर में 20 लाख की चोरी, 12 लाख नकद और 8 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में एक घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे ₹12 लाख नकद और ₹8 लाख के जेवर चुरा लिए। घटना से परिवार सदमे में है और पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र के लसकरीपुर पंचायत स्थित लसकरीपुर मेला के पास गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित अमरजीत पासवान ने बताया कि चोर बेटी की शादी के लिए रखे लगभग 12 लाख रुपये नकद और करीब 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kanti News: बेटी की शादी की तैयारी पर चोरों ने फेरा पानी

पीड़ित अमरजीत पासवान ने बताया कि घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी. इसी सिलसिले में बड़ी राशि नकद और जेवरात घर में रखे गए थे. देर रात चोर घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग बदहवास हो गए.

डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया इंद्रमोहन झा, चंचल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. इसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर जय किशन कुमार, एएसआई मुकेश कुमार और कांटी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया. खोजी कुत्ता लीची बगान तक गया, लेकिन इसके बाद वापस लौट आया.

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित ने बताया कि वह थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया में हैं. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी. आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में टीबी मरीजों के लिए राहत, चैंबर ऑफ कॉमर्स में होगा किट वितरण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन