अनुपस्थित 39 अधिकारियों का वेतन रुका, स्पष्टीकरण

Updated at : 15 May 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित 39 अधिकारियों का वेतन रुका, स्पष्टीकरण

अनुपस्थित 39 अधिकारियों का वेतन रुका, स्पष्टीकरण

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर से अनुपस्थित रहने वाले 39 अधिकारियों और कर्मियों पर गाज गिरी है. जिला पदाधिकारी ने उनकी लापरवाही व अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी 39 से स्पष्टीकरण मांगा है और दो दिनों के भीतर बीडीओ के माध्यम से जिला कल्याण कार्यालय को जवाब सौंपने का सख्त निर्देश दिया है. डीएम ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध प्रपत्र ””क”” गठित कर विभाग को सूचित किया जायेगा. इसके साथ ही, सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मियों का वेतन/मानदेय अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. यह कार्रवाई 14 मई को आयोजित शिविर से अनुपस्थित पाए जाने के बाद की गयी है, जिसमें शिविर के सफल संचालन के लिए इन अधिकारियों और कर्मियों की तैनाती की गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

I am working as a chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on district administration, political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन