ePaper

एसकेएमसीएच से फरार कैदी सुरसंड से गिरफ्तार

Updated at : 08 Aug 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमसीएच से फरार कैदी सुरसंड से गिरफ्तार

एसकेएमसीएच से फरार कैदी सुरसंड से गिरफ्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच से इलाज के दौरान भागे कैदी को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने सुरसंड स्थित उसके घर से की है. इसके बाद दुबारा इलाज के लिए पुलिस ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. बच्चे के अपहरण के मामले में सीतामढ़ी जेल में बंद नथुनी साह हथकड़ी खोलकर चकमा देकर फरार हो गया. बुधवार को 2 बजे डॉक्टर राउंड करके गए थे. इसके बाद उसको इंजेक्शन लगना था. इंट्राकेट में इंजेक्शन लगाने के दौरान उसने सूजन होने की बात कहते हुए हथकड़ी खुलवा ली. इसके बाद थाली लेकर बाहर बंट रहा खाना लाने गया और वहीं से भाग निकला. इसके बाद कैदी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला. कैदी फरार होकर शिवहर चला गया था. वहां से पत्नी से बात की. इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी से संपर्क किया. उसने पहले इंकार किया. बाद में पुलिस की कड़ाई पर पति को कॉल कर घर बुलवाया. उसके बाद पुलिस उसे गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन