कल से तीन दिनों तक प्रीपेड मीटर का नहीं होगा रिचार्ज

कल से तीन दिनों तक प्रीपेड मीटर का नहीं होगा रिचार्ज
-दो जुलाई से पहले अपने मीटर में बैलेंस का करा ले रिचार्ज मुजफ्फरपुर. बिजली कंपनी के नेटवर्क माइग्रेशन व डिस्कॉम डाटा सेंटर के काम को लेकर दो से चार जुलाई तक बिजली का प्रीपेड मीटर रिचार्ज सिस्टम काम नहीं करेगा. ऐसे में दो, तीन व चार जुलाई को रिचार्ज नहीं होगा. इसको लेकर बिजली कंपनी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है वह इस तीन दिनों तक रिचार्ज नहीं करें. अपने मीटर का बैलेंस माइनस होने से पहले से दो जुलाई से पहले ही अपने खर्च के अनुसार बैलेंस बनाये रखने के लिए रिचार्ज करा लें. अगर दो से चार जुलाई के बीच मीटर में बैलेंस माइनस में भी होता है तो बिजली नहीं कटेगी. वहीं इस अवधि में रिचार्ज नहीं करें. नहीं तो इस दौरान रिचार्ज की राशि फंसेगी क्योंकि पूरा सिस्टम अपडेट किया जायेगा. बिजली कंपनी को बार-बार उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज के दौरान हो रही परेशानी को लेकर काफी शिकायत मिल रही है. इसके बाद बिजली कंपनी अपने सिस्टम को और अपडेट कर रही है ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




