Muzaffarpur : तीन दिन बाद कराया वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : तीन दिन बाद कराया वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम

Muzaffarpur : तीन दिन बाद कराया वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन

सकरा़ बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी 75 वर्षीय रामा सिंह के शव को परिजन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सोमवार को सौंप दिया. उसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया. मालूम हो कि बारात में हुई मारपीट के दौरान उक्त वृद्ध की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की रात एसकेएमसीएच भेजा था. लेकिन परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को वापस घर ले आये थे. मृतक के पुत्रों के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया है. थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि परिजन की सूचना पर पोस्टमार्टम करा दिया गया है. मामला सकरा थाना क्षेत्र का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन