शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया के लिए पोर्टल का ट्रायल शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया के लिए पोर्टल का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण और बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली गयी परीक्षा में नियुक्त हुए शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. ट्रांसफर को लेकर तैयार किये गये पोर्टल का ट्रायल किया जा रहा है. अगले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने की योजना है. एक जनवरी को शिक्षक स्थानांतरित जगह पर योगदान देंगे. बता दें कि विभाग की ओर से पहले ही स्पष्ट कहा जा चुका है कि दिव्यांग और असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों को ही अपने पंचायित में पोस्टिंग मिलेगी. महिला शिक्षक 10 पंचायत काऔर पुरुष शिक्षक 10 अनुमंडल का विकल्प दे सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










