पिकअप और ट्रक की टक्कर,चालक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पिकअप और ट्रक की टक्कर,चालक गंभीर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा चौक के पास गुरुवार की शाम एक पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. घायल पिकअप ड्राइवर को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटा कर आवागमन चालू कराया. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. झपहां थानेदार अजय प्रसाद ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना हुई है. घायल ड्राइवर को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रशांत कुमार राय

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन