मुजफ्फरपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सरैया थाना क्षेत्र के एक बगीचे में छापेमारी कर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर पुलिस रेड: एसएसपी के निर्देश पर मुजफ्फरपुर जिले में अवैध सट्टा और जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सरैया थाना पुलिस ने वसंतपुरपट्टी स्थित एक बगीचे में छापेमारी की. पुलिस ने मौके से अवैध रूप से जुआ खेल रहे और जुआ संचालन में शामिल कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान सात मोटरसाइकिल, 29 हजार रुपये नकद, सात मोबाइल और दो बंडल ताश बरामद किए गए.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बगीचे में पहुंची पुलिस

पुलिस को सूचना मिली थी कि वसंतपुरपट्टी स्थित बगीचे में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं और उसका संचालन भी किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद सरैया थाना की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपितों में सरैया थाना क्षेत्र के नंदलाल सहनी, उमेश राय, रणधीर कुमार, गोबिन्द कुमार और चुन्नू राम शामिल हैं. इसके अलावा पारू थाना क्षेत्र के गुन्जेश कुमार और उमाशंकर सहनी को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं.

चौकीदार की बाइक मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद सात मोटरसाइकिलों में सरैया थाने में कार्यरत एक चौकीदार की मोटरसाइकिल भी मिली. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चौकीदार की इस मामले में संलिप्तता की पुष्टि की है. इसके बाद उसके खिलाफ नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

पुलिस की इस कार्रवाई से विभागीय स्तर पर भी मामला गंभीर माना जा रहा है. चौकीदार की भूमिका को लेकर आगे की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

29 हजार रुपये और सात मोबाइल बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 29 हजार रुपये नकद बरामद किये. इसके अलावा सात मोबाइल फोन, दो बंडल ताश और सात मोटरसाइकिल भी जब्त की गयीं. बरामदगी के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ सरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस टीम ऐसे ठिकानों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है, जहां चोरी-छिपे जुआ या सट्टा संचालित किया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन