MBBS छात्र शशांक की मौत मामले में ताजा अपडेट, CCTV में दिखा बाइक स्किड होने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्र शशांक सिंह की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MBBS छात्र शशांक सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. सीसीटीवी फुटेज में उनकी बाइक के स्किड होने से मौत की घटना कैद हुई है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

MBBS छात्र मौत: एमबीबीएस छात्र शशांक सिंह की सड़क हादसे में मौत के मामले में काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच पूरी कर ली है. फुटेज में शशांक माड़ीपुर की ओर से आते दिखाई दे रहे हैं. लेनिन चौक से पहले उनकी बाइक अचानक स्किड होती दिख रही है, जिसके बाद वह सिर के बल सड़क पर गिरते नजर आ रहे हैं. हालांकि, अंधेरा होने के कारण फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

विज्ञापन

बाइक से गिरते दिखे शशांक

थानेदार चंद्रभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शशांक बाइक से गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

पुलिस के अनुसार, घटना की स्पष्ट स्थिति सामने आने के लिए अन्य साक्ष्यों और परिजनों की शिकायत का इंतजार किया जा रहा है.

परिजनों ने अब तक नहीं दिया लिखित आवेदन

थानेदार ने बताया कि बुधवार देर शाम तक मृतक के परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी थी. पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी.

सीसीटीवी फुटेज में अंधेरा होने के कारण तस्वीरें पूरी तरह साफ नहीं हैं. ऐसे में हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी देख रही है.

कांवरिया सेवा शिविर से लौट रहे थे शशांक

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के चक्कर चौक और लेनिन चौक के बीच शशांक सड़क हादसे का शिकार हुए थे. बताया जाता है कि वह कांवरिया सेवा शिविर से लौट रहे थे. उनके साथ शिविर में शामिल एक युवती भी थी, जिसे वह घर छोड़ने जा रहे थे.

इसी दौरान हादसा हुआ. सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शशांक को इलाज के लिए मझौलिया चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

युवती को इलाज के बाद मिली छुट्टी

हादसे में शशांक के साथ मौजूद युवती भी घायल हुई थी. उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

यह भी पढे़ं: बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा विधायक पर फूटा, MLA कोमल सिंह की गाड़ी घेरकर नारेबाजी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन