NH पर इथेनॉल टैंकर से रिसाव, 200 मीटर इलाका कराया खाली, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

NH पर इथेनॉल टैंकर से रिसाव, 200 मीटर इलाका कराया खाली

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के NH पर इथेनॉल से लदे टैंकर से अचानक तेज रिसाव शुरू हो गया, जिससे हड़कंप मच गया. घनी आबादी वाले इलाके को खाली कराया गया और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर न्यूज: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा ओपी अंतर्गत पटियासा के पास बुधवार देर रात इथेनॉल लदे टैंकर से अचानक तेज रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते बड़ी मात्रा में ज्वलनशील इथेनॉल एनएच पर फैलने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और दरभंगा फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी. फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन
इथेनॉल लदा टैंकर | Prabhat Khabar Network

200 मीटर का इलाका कराया गया खाली

पटियासा में घनी आबादी होने के कारण टैंकर से इथेनॉल रिसाव शुरू होने के बाद खतरा काफी बढ़ गया था. एहतियात के तौर पर पुलिस ने टैंकर के आगे और पीछे करीब 200 मीटर के इलाके को पूरी तरह खाली करा दिया. वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी और आसपास किसी भी तरह की चिंगारी या आग की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गयी.

फोम टेंडर से लगातार किया गया छिड़काव

View on Instagram

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी. इथेनॉल जहां से रिस रहा था, वहां फोम टेंडर के जरिये लगातार फोम और पानी का छिड़काव किया गया. ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण फायर ब्रिगेड के जवानों ने बेहद सावधानी के साथ स्थिति को नियंत्रित किया.

घनी आबादी से टैंकर को हटाने के लिए उसे धीरे-धीरे बोचहां की ओर ले जाया गया. मौके पर गरहा और बोचहां थाने की पुलिस दल-बल के साथ तैनात रही. फायर ब्रिगेड के 10 जवान और दो अधिकारी देर रात तक मोर्चे पर डटे रहे.

टैंकर में था 14 हजार लीटर इथेनॉल

पूछताछ में टैंकर चालक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से इथेनॉल लेकर असम के नुमालीगढ़ जा रहा था. टैंकर में दो चेंबर थे. प्रत्येक चेंबर में सात हजार लीटर इथेनॉल भरा था. यानी टैंकर में कुल 14 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था.

रिसाव किस वजह से शुरू हुआ, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल अधिकारियों का पूरा ध्यान टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर रिसाव को पूरी तरह रोकने पर है.

आबादी से दूर किया गया टैंकर

घटनास्थल पर मौजूद फायरमैन मो. तनवीर हसन ने बताया कि इथेनॉल बेहद ज्वलनशील पदार्थ है, इसलिए रिसाव की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई जरूरी थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया. टैंकर को आबादी वाले क्षेत्र से निकालकर सुनसान जगह पर खड़ा करने की व्यवस्था की जा रही है.

यह भी पढे़ं: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल, राखी मेल स्पीड पोस्ट पर 10% छूट और 24 घंटे बुकिंग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन