Muzaffarpur: ब्यूटी पार्लरों की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग बरामद, 11 महिलाएं हिरासत में

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. संयुक्त कार्रवाई में 11 महिलाओं को हिरासत में लिया गया और एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बचाया गया है. पुलिस इस गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए गहन पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Beauty Parlour Sex Racket: मुजफ्फरपुर शहर के काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की संयुक्त टीम ने काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल और नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला चौक स्थित पांच ब्यूटी पार्लरों में एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 महिलाओं को हिरासत में लिया है. वहीं, देह व्यापार के चंगुल से एक अपहृत नाबालिग बच्ची को सकुशल मुक्त कराया गया है.

विज्ञापन
Image

Sex Racket Raid Muzaffarpur: अपहृत बच्ची की निशानदेही पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, पानापुर करियात थाना क्षेत्र से हाल ही में एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया था. पुलिस को तकनीकी इनपुट के जरिए जानकारी मिली कि अपहृत बच्ची को कटही पुल स्थित एक ब्यूटी पार्लर में कैद करके रखा गया है और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है.तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले कटही पुल के समीप स्थित पार्लर में दबिश दी और नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद बरामद बच्ची की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मशाला चौक और कटही पुल इलाके के चार अन्य ब्यूटी पार्लरों में देर शाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी की.

Image

चार थानों की पुलिस ने मिलकर चलाया अभियान

इस बड़ी कार्रवाई में नगर थाना, काजीमोहम्मदपुर थाना, महिला थाना और पानापुर करियात थाने की पुलिस शामिल थी. चारों थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से एक साथ सभी चिन्हित ठिकानों पर घेराबंदी कर रेड मारी. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से पार्लर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाई गई FSL टीम

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 11 महिलाओं को पकड़ा है, जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया. पकड़ी गई महिलाएं जिले के सकरा, कुढ़नी, तुर्की, सरैया और मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं. पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके.

Image

इधर, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है. FSL की टीम पार्लरों से फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र कर रही है, जिससे अदालत में आरोपियों के खिलाफ कड़े सबूत पेश किए जा सकें.

क्या कहते हैं अधिकारी: मामले की पुष्टि करते हुए नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्लरों में देर शाम तक छापेमारी की गई है और हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. रेड पूरी होने और मामले की पूरी जांच के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन