मुजफ्फरपुर न्यूज़
आठवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अगले माह

बाबा आम्टे सेंटर फॉर पर्सनालिटी डेवलेपमेंट ने लगाया अभिप्रेरणा शिविरफाेटो - दीपक - 21उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरबाबा आम्टे सेंटर फॉर पर्सनालिटी डेवलपमेंट के तत्वावधान में रविवार को शुभम विकलांग विकास संस्थान के सभागार में युवा अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन महात्मा गांधी के चित्र के सामने दीप जला कर किया गया. शिविर में महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं व शुभम के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया. अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ राम दिनेश शर्मा ने कहा कि ईश्वर को हमारी जरूरत है. भगवान, अल्लाह सब एक हैं. हमें अगर रात को देखना है तो शबे बरात और ईद की रात देखें और दिन को देखना हो तो ईद और होली को देखें. हमें सद्भावना में जीने की जरूरत है. हमें अपनी प्रासंगिकता को बदलने की जरूरत है. विशिष्ट अतिथि महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव कुमार ने कहा कि आज हमें आध्यात्मिक शांति और भौतिक शांति की सबसे ज्यादा जरूरत है. हमें एक दूसरे को प्रेम के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है. हमारे जीवन का उद्देश्य एक दूसरे की भलाई करना होना चाहिए. शुभम विकलांग विकास संस्थान की सचिव डॉ संगीता अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे हर काम को पूरी कुशलता से करते हैं. बाबा आम्टे देश को जोड़ने की बात करते हैं. डॉ जयप्रकाश नारायण देव ने कहा कि धर्म और जाति व्यक्तिगत होनी चाहिये. हमारा संकल्प होना चाहिये कि हम दूसरों की मदद करें. समाज, राष्ट्र व दुनिया को आगे बढ़ायें. डॉ एमएन रजवी ने कहा कि युवाओं को अपने कर्म से महान बनना चाहिये. मुख्य वक्ता शिक्षक गौरी शंकर ठाकुर, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, अंकित कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार ने भी विचार रखे. मंच संचालन संस्था के अध्यक्ष राम बाबू ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कैप्टन रूपेश कुमार ने किया. इस मौके पर राहुल कुमार, राम कुमार, सोनू कुमार, दीपू कुमार, अवनीश कुमार, पूजा कुमारी, रश्मि प्रिया, नसीमा परवीन, सादिया निजाम, साइका नाज, आसिफ इमाम रजा, मो सूफियान, मोहम्मद फरहान, नलिन कुमार, नंदनी प्रिया मौजूद रहे.

तुलसीदास कवि और सांस्कृतिक चेतना के वाहक

पर्ची कटाने के लिये दो मरीजों में मारपीट

दो टीम करेगी बच्चे की मौत के मामले की जांच

Muzaffarpur Today News :
Latest Muzaffarpur News in Hindi: मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, इवेंट, मौसम, लाइफस्टाइल, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप हर समय प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर पल की खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है।
प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञों की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां लेकर आता है, जो आपको हर समय रियल टाइम और निशुल्क मिलती हैं। इसके साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Muzaffarpur news।
Muzaffarpur Mausam :
मुजफ्फरपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) की जानकारी यहां पाएं।
About Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) बिहार का एक प्रमुख शहर है, जिसे लीची नगरी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह शहर अपनी लीची के भरपूर रस और मिठास के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जो बिहार की शान मानी जाती है। मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र है।
यहां उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में समय के साथ लगातार विकास हो रहा है। बागमती नदी के किनारे बसा यह शहर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
/nAlso Read: Muzaffarpur ePaper Today – Read the Latest News Online
मुजफ्फरपुर का मौसम और खानपान (Muzaffarpur Weather & Food)
बात जब मुजफ्फरपुर मौसम की आए तो यहां का मौसम सालभर में विविध रहता है। वहीं गर्मियों में यहां का तापमान 30°C से 42°C तक पहुंच जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C से 12°C तक गिर जाता है और खासकर जब तक यहां मानसून की जाए तो इस मौसम में मुजफ्फरपुर में हरियाली और ठंडक का सुंदर संगम देखने का मौका मिलता है।
रही बात यहां की खानपान की तो मुजफ्फरपुर खाने का स्वाद पारंपरिक बिहारी व्यंजनों के साथ स्थानीय स्वाद से भी जुड़ा होता है। यहां का दही-चूड़ा, लिट्टी-चोखा, मछली-भात, सत्तू पराठा और खिचड़ी बेहद लोकप्रिय हैं और वहीं मिठाइयों में खाजा, ठेकुआ, पेड़ा और खासतौर पर लीची से बनी मिठाइयां यहां की पहचान और शान हैं।
Also Read: Muzaffarpur Mausam Update (मुजफ्फरपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast