दो टीम करेगी बच्चे की मौत के मामले की जांच

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
दो टीम करेगी बच्चे की मौत के मामले की जांच

दो टीम करेगी बच्चे की मौत के मामले की जांच

विज्ञापन

डब्लूएचओ के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जांचेगी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

आंगनबाड़ी केंद्र पर गलत सूई देने से चार माह के मासूम की हुई मौत मामले में पीएचसी में गठित जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी. लेकिन अब डब्लूएचओ के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करेगी. जांच टीम में दो डॉक्टर व दो डब्लूएचओ के रहेंगे.

बच्चे की नॉर्मल डेथ की रिपोर्ट

मंगलवार को टीम जांच करने बोचहां जायेगी. टीम जिन-जिन बच्चों को एक ही वॉयल से सूई दी गई थी उनका हाल जानेगी. इधर पीएचसी की जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में बच्चे की नॉर्मल डेथ बतायी है. इसके साथ ही लिखा है कि उसी वॉयल से छह बच्चे को सूई दी गई थी. इसमें पांच बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं. ऐसे में चार माह के इस बच्चे की मौत भी सूई देने के बाद नहीं हुई है. उसकी डेथ नॉर्मल है. इस जांच रिपोर्ट को पीएचसी प्रभारी ने जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में सौंपा है.

अहियापुर थाने में हुई थी शिकायत

शिवराहा वासुदेव निवासी देवलाल राय की पत्नी पूनम देवी ने आरोप लगाया था कि 23 जुलाई को एएनएम ने खबर भेजकर उसे बच्चे के साथ बुलाया था. तब बच्चे को बुखार था. यह बात एएनएम को बताई और कहा कि अभी सूई नहीं दें. फिर भी उसे सूई दे दी गयी. आधे घंटे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पूनम ने दावा किया है कि गलत सूई से ही बच्चे की मौत हुई है. इसके बाद अहियापुर थाने में शिकायत भी की था. इसमें एक एएनएम को नामजद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन