पर्ची कटाने के लिये दो मरीजों में मारपीट

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
पर्ची कटाने के लिये दो मरीजों में मारपीट

पर्ची कटाने के लिये दो मरीजों में मारपीट

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. उमस भरी गर्मी के कारण बीमारियों में इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर सदर अस्पताल की ओपीडी पर दिख रहा है. शनिवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ थी. सुबह 9 बजे ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी थी. लिंक फेल हो जाने से पर्ची कटना बंद हो गया. इससे इलाज के लिए लाइन में लगे मरीजों में हड़कंप मच गया और वे हंगामा करने लगे. इसी दौरान पर्ची कटाने को लेकर दो मरीज के परिजन आपस में भीड़ गये. दोनों के बीच मारपीट होने लगी जिससे ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हंगामा बढ़ता देख काउंटर पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया. हालांकि, इस दौरान करीब आधे घंटे तक पर्ची कटना पूरी तरह से बंद रहा. मरीजों ने गार्ड पर भी आरोप लगाया कि उनकी वजह से ही कुछ लोग लाइन के बीच में घुसकर पर्ची कटवा लेते हैं, जिससे लाइन और लंबी हो जाती है. आम मरीजों को ज्यादा देर इंतजार करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन