bhagalpur news. एसएम कॉलेज : श्रेष्ठ स्वयंसेविकाओं को मेडल और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 1:12 AM

विज्ञापन

एसएम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का समापन गुरुवार को हुआ

विज्ञापन

एसएम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का समापन गुरुवार को हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ निशा झा, पूर्व प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ राहुल कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हिमांशु शेखर व डॉ पृथा बासु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ राहुल कुमार ने समाज और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं के कर्तव्यों और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की. प्राचार्य ने सात दिनों तक चले इस कैंप की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और स्वयंसेविकाओं के समर्पण की सराहना की. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम समापन सत्र में छात्राओं ने बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया. सृष्टि, दिव्या, रानी, शांति, जाह्नवी, वैष्णवी ने बिहार के प्रसिद्ध लोकनृत्य झिझिया और कजरी की मनमोहक प्रस्तुति दी. अंकिता, वैष्णवी, जाह्नवी, मीनू, अमृता, बिंदु ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को नाटक के जरिए जीवंत किया. सृष्टि, दिव्या और अन्य छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया. सरगम, छोटी, मीनू और मनीषा ने स्वागत गान गाया, जबकि सरगम के लोकगीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रतिभाशाली स्वयंसेविका सम्मानित कैंप के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. प्रतिमा, मुक्ता सिंह, दिव्या, रानी, शिवानी, शांति, सरगम और छोटी को श्रेष्ठ वॉलंटियर्स के रूप में मेडल और मोमेंटो प्रदान किया गया. मंच संचालन अपराजिता और मुक्ता सिंह ने किया. समापन पर डॉ पृथा बासु ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन