बिहार में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, सारण-वैशाली समेत इन 7 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए IMD की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Mar 2026 5:12 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है. कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जबकि मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा को लेकर कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में अचानक मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है. बेतिया और बगहा के इलाकों में जहां तेज आंधी के साथ ओले गिरे, वहीं पटना समेत कई शहरों में बादल छाए हुए हैं और हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है.

पश्चिम चंपारण में गिरे ओले

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सारण और वैशाली में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ भारी बारिश को लेकर अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूरे राज्य के 38 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है.

10 जिलों में तेज हवाएं, 60 KM/H तक रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इससे पेड़ गिरने, होर्डिंग उड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई है.

क्यों बदला मौसम? जानिए वजह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक सक्रिय ट्रफ लाइन जिम्मेदार है. इसके साथ ही दिन के समय बढ़ती गर्मी से वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है, जो आंधी और बारिश को बढ़ावा दे रही है.

शाम तक पटना में बारिश के आसार

पटना में बादल छाया है, जबकि शाम या रात में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. बदलते मौसम के इस मिजाज ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं और बारिश ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है. आने वाले घंटों में हालात और बदल सकते हैं, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है.

Also Read: बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान, जानिए कब, कहां और क्या है सीएम नीतीश का पूरा प्लान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन