ePaper

बूढ़ी गंडक के तट पर मिला बहादुरपुर मठ के महंत का शव, पुलिस चुप, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 03 Aug 2025 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
बूढ़ी गंडक के तट पर मिला बहादुरपुर मठ के महंत का शव, पुलिस चुप, ग्रामीणों में आक्रोश

हंगामा करते लोग

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह की हत्या कर दी गई. रविवार सुबह उनका शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे कीचड़ में सना हुआ मिला. हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी के बहादुरपुर मठ के महंत की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. रविवार सुबह उनका शव गंडक नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि महंत रामबाबू सिंह बहादुरपुर मठ में अपने एक सेवक के साथ रहते थे. बीती रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने गए थे. रात में वह मठ में अकेले थे. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

क्या बोले परिजन

परिजनों का कहना है कि महंत का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में उनकी हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है. पुलिस के मुताबिक, महंत का शव मठ से करीब तीन किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी किनारे फेंका पाया गया है. शौच के लिए निकले कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे शव की पहचान की और इसकी सूचना पुलिस को दी.

कीचड़ में सना हुआ था शव

सूचना मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव पूरी तरह कीचड़ में सना हुआ था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हत्या के पीछे जमीन विवाद की चर्चा

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम और श्वान दस्ते की टीम को बुलाया गया है. पुलिस सभी पहलू से मामले की जांच कर रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हत्या के पीछे जमीन विवाद की चर्चा है. हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गई, इसका पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन