नवदुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं नौ स्त्री रत्न
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :10 Oct 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन

नवदुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं नौ स्त्री रत्न
विज्ञापन
बाल समाज समिति ने महामाया स्थान में किया सम्मान
मुजफ्फरपुर.
मिशन भारती रिसर्च इनफॉरमेशन सेंटर व बिहार गुरु के संयुक्त तत्वाधान में जूरन छपरा के बाल समाज समिति ने महामाया स्थान में विशिष्टतम उपलब्धियों के लिए नौ महिलाओं को नवदुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया. सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ रश्मि प्रिया, हेमा सिंह, कुमारी शोभा, जिला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा, डॉ. मोनालिसा राय, वंदना पांडेय, रूपा सिन्हा, सविता राज व सोनी तिवारी को चुनरी, स्मृति चिह्न व फूल प्रसाद प्रदान किया गया. अतिथियों का स्वागत मिशन भारती व बिहार गुरु के अध्यक्ष अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने चुनरी व पुष्प प्रसाद से किया. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति हैं.यह हमें गौरवान्वित करती है. सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि आरबीबीएम महाविद्यालय की प्राचार्या ममता रानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को देवी के रूप में पूज्य माना गया है. अध्यक्षीय संबोधन में डॉ संजय पंकज ने कहा कि पितृ सत्तात्मक समाज को हर तरह से समृद्ध करने का काम मातृशक्ति ही करती हैं. लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के रूप में हम उन्हें पूज्य मानते हुए स्वयं को गौरवान्वित और धन्य करते हैं. आचार्य रंजीत नारायण तिवारी के मंगलाचरण से शुरू इस सम्मान समारोह में बाल समाज समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार, रवींद्र प्रसाद सिंह, एचएल गुप्ता, अमर बाबू, शिक्षाविद कुमार दिव्यांशु, सुधांशु राज, सुनील गुप्ता, अन्नू सिंह, राजीव रंजन, सुगंध, सावन पांडेय, मनोज वत्स, गणेश प्रसाद सिंह, संजीव साहू, सोनू सिंह, सुधीर सिंह, मुन्नी व राजेश कुमार की उपस्थिति रही. धन्यवाद ज्ञापन फिल्म अभिनेत्री अर्चना सिंह ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




