पड़ोसी ने घर जा रहे दुकानदार को चाकू से घोंपा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2024 1:04 AM
बोचहा़ं थाना क्षेत्र की मझौली पंचायत के मझौली चौक के समीप घर जा रहे एक दुकानदार को चाकू गोदकर पड़ोसी ने घायल कर दिया. बीच बचाव करने आये दुकानदार के भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया.
बोचहा़ं थाना क्षेत्र की मझौली पंचायत के मझौली चौक के समीप घर जा रहे एक दुकानदार को चाकू गोदकर पड़ोसी ने घायल कर दिया. बीच बचाव करने आये दुकानदार के भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी़ ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शान्त हुआ. घायल दुकानदार राघो मझौली गांव के रितिक कुमार और इसका भाई अभिषेक कुमार को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. घायल रितिक कुमार के बयान पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










