मुजफ्फरपुर: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हत्या व लूट मामले में दो कुख्यात वांछित अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हत्या व लूट मामले में दो कुख्यात वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में STF ने हत्या और डकैती के दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगा रही है।

विज्ञापन

Bihar STF Action:  बिहार पुलिस मुख्यालय विशेष कार्य बल (STF) की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. STF की इस कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

करजा कांड का वांछित पप्पू कुमार सरैया से गिरफ्तार

पहला मामला करजा थाना क्षेत्र का है, जहां STF की विशेष टीम ने 11 अगस्त 2026 को छापेमारी कर वांछित अभियुक्त पप्पू कुमार (निवासी पोख्रैरा, जैतपुर) को सरैया क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

  • मुकदमा विवरण: यह अभियुक्त करजा थाना कांड संख्या 11/24 के तहत हत्या, अपहरण, डकैती और एससी/एसटी एक्ट में वांछित था.
  • बरामदगी: पुलिस ने उसके पास से 01 मोबाइल बरामद किया है.
  • आपराधिक इतिहास: पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.

मोतीपुर कांड का वांछित इंद्रजीत पासवान तरियानी से गिरफ्तार

दूसरे मामले में STF ने 10 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए मोतीपुर थाना क्षेत्र के वांछित अपराधी इंद्रजीत पासवान (निवासी बनुवा, मीनापुर) को तरियानी थाना क्षेत्र से दबोचा.

  • लूट व डकैती में फरार: यह अभियुक्त मोतीपुर थाना कांड संख्या 11/14 (धारा 392 भादवि) में लंबे समय से फरार चल रहा था. इसके विरुद्ध मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जिले के थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के अन्य मामले दर्ज हैं.
  • बरामदगी: इसके पास से 01 मोबाइल, ₹205 नकद, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र एवं पासबुक बरामद किया गया है.

STF की इस दोहरी कार्रवाई को मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आपराधिक नेटवर्क की छानबीन में जुटी है.

यह भी पढ़ें: 'जूनियर बिहार महिला फुटबॉल टीम' का चयन ट्रायल आयोजित, 140 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन