अब मुजफ्फरपुर से इन 5 शहरों में जाना हो जाएगा आसान, पथ परिवहन निगम को मिली 30 नई बस

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Mar 2025 7:38 PM

विज्ञापन

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड बस

Muzaffarpur News: नये बस मिलने के बाद उसके निबंधन को लेकर BSTRC प्रशासन द्वारा जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन दिया गया. नयी बसों का निबंधन होने के बाद डिवीजन के अंतर्गत विभिन्न जिलों में बस परिचालन कराने को लेकर रूट निर्धारित कर परमिट की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड (BSTRC) मुजफ्फरपुर डिवीजन को सरकार की ओर से तीस नयी बस मिली है. सभी बस चालीस सीटर है. पहले से निगम के पास अपनी 165 बसें है, इसके आने के बाद निगम के पास अपनी कुल बसों की संख्या 195 हो गयी. इसके अलावा अंडरटेकिंग में अन्य गाड़ियां चल रही है.

इन जिलों में जाना होगा आसान

नये बस के आने के बाद मुजफ्फरपुर से पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी आदि जिलों में परिचालन और सुगम होगा. बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि मुख्यालय से डिवीजन को नयी बस उपलब्ध करायी गयी है. जिसके निबंधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके बाद रूट तय इसका परिचालन किया जायेगा. नयी बसों की खेप आने के बाद आने जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 7 जिलों में लगातार दो दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

चालीस सीट की है नयी बस

अभी जो बस दी गयी है सभी चालीस सीटर है, इसका सीट काफी आरामदायक है. पहले की तुलना में बस का आकार भी छोटा और कॉपैक्ट है. त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर डिमांड भी बढ़ जाती थी, अब वह समस्या समाप्त हो जायेगी. वहीं नयी बसों के परिचालन में आने के बाद पुराने बसों का मेंटेनेंस किया जायेगा. इसके अलावा पीएम ई-बस योजना के राज्य के छह प्रमुख शहर पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में करीब 400 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन होना है.

इसमें मुजफ्फरपुर डिवीजन को भी 50 इलेक्ट्रिक बस मिलेगी. इन इलेक्ट्रिक बसों के आगमन से पूर्व स्टैंड में चार्जिंग स्टेशन, डिपो में अन्य बुनियादी सुविधा को बेहतर बनाया जायेगा. नये चार्जिंग स्टेशन को लेकर बिजली के स्पेशल फीडर निर्माण को लेकर कागजी कार्रवाई चल रही है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन