Bihar Rain Alert: बिहार के 7 जिलों में लगातार दो दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Mar 2025 5:02 PM
बिहार में मौसम का हाल
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कुछ जिलों में आठ और नौ मार्च को बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और मेघगर्जन की भी संभावना है.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो से तीन दिन बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. आइएमडी के मुताबिक 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवा चलने और आकाश साफ होने से मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह-शाम के समय हल्की ठंड रहेगी.

8 और 9 मार्च को बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 8 और 9 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के भागों को प्रभावित करेगी. इसके कारण बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में आंधी- तूफान, मेघगर्जन के साथ तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.
अधिकतम तापमान में गिरावट
आइएमडी के मुताबिक बिहार में तेज हवा और बादल छाए रहने के कारण राजधानी पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा तापमान खगड़िया में रिकॉर्ड हुआ जहां तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान की बात करें तो 11.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. पटना समेत आसपास इलाकों में तेज हवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा.
इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Transfer: 1.90 लाख शिक्षकों के ट्रांसफर पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, बताया कब तक मिलेगी पोस्टिंग
इस जिले में बनेगा मौसम विज्ञान केंद्र
सोमवार को पेश हुए बिहार बजट में वित्त मंत्री ने मौसम की सटीक जानकारी के लिए भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की. इसका रोडमैप राज्य सरकार ने तैयार कर लिया है. बहुत जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा. मौसम पूर्वानुमान सिस्टम को और मजबूत करने के लिए भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे. सरकार के इस कदम से न केवल जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन को लेकर सही अनुमान लगाना आसान होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










