मुजफ्फरपुर: टेंडर के खेल में फंसी नल-जल योजना, 7075 घरों को अब भी पानी का इंतजार
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 04 Jun 2026 10:53 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर
Muzaffarpur News: शहरी क्षेत्रों में हर घर नल-जल योजना की रफ्तार सुस्त है. टेंडर प्रक्रिया अटकने से नगर निगम और विभिन्न नगर पंचायतों के 7075 घरों में अब तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच सका है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: शहरी क्षेत्रों में हर घर नल-जल योजना की रफ्तार बेहद सुस्त है. स्थिति यह है कि शहर से लेकर नवगठित नगर पंचायतों तक में हजारों परिवार आज भी शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से महरूम हैं. विभागीय सुस्ती और लालफीताशाही के कारण कई महत्वपूर्ण योजनाएं पिछले काफी दिनों से केवल टेंडर की फाइलों में ही हिचकोले खा रही हैं.
सरकारी दावों की खुली पोल, 7075 घरों में अब तक नल-जल नहीं
सरकारी दावों के उलट जमीनी आंकड़े बताते हैं कि नगर निगम से लेकर विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कुल 7,075 घरों में अब तक नल-जल योजना की शुरुआत नहीं हो सकी है.
टेंडर के फेर में अटकीं महत्वपूर्ण योजनाएं
स्थानीय स्तर पर विभागीय उदासीनता के कारण जलापूर्ति योजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं. कई प्रभावित इलाकों में पाइपलाइन बिछाने और जलापूर्ति शुरू करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तो शुरू की गई, लेकिन फाइलें टेंडर के स्तर पर आकर अटक गईं. जब तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी होकर धरातल पर काम शुरू नहीं होता, तब तक इन सात हजार से अधिक परिवारों को नल के जल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
जानिए आपके शहरी निकाय में कितने घर हैं नल-जल से वंचित
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र के ही 2090 घरों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है. इसके अलावा नवगठित और पुराने शहरी निकायों की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है, जो इस प्रकार है:
- कुढ़नी नगर पंचायत: 2600 घर
- मीनापुर नगर पंचायत: 890 घर
- माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत: 650 घर
- कांटी नगर परिषद: 569 घर
- मुरौल नगर पंचायत: 470 घर
- सकरा नगर पंचायत: 389 घर
- साहेबगंज नगर परिषद: 227 घर
- सरैया नगर पंचायत: 200 घर
शहरी इलाकों की यह बदहाली साफ बयां करती है कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










