मुजफ्फरपुर: शाही लीची की सप्लाई में समस्तीपुर रेल मंडल का रिकॉर्ड, एक दिन में भेजी 228 क्विंटल लीची

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Railway division records highest shahi lichee parcel loading

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: समस्तीपुर रेल मंडल ने लीची सीजन में पार्सल लोडिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है. 3 जून को विभिन्न स्टेशनों से एक ही दिन में रिकॉर्ड 228 क्विंटल लीची देश के बाजारों में भेजी गई, जिससे रेलवे को बंपर राजस्व मिला. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले  की विश्वप्रसिद्ध शाही लीची के देशव्यापी बाजार को रफ्तार देने में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. रेलवे प्रशासन की ओर से लीची सीजन के दौरान पार्सल लोडिंग के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया गया है. बुधवार, 3 जून को मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से एक ही दिन में रिकॉर्ड 228.41 क्विंटल लीची का सुरक्षित और त्वरित परिवहन किया गया. इस ऐतिहासिक पार्सल लोडिंग से रेलवे को महज एक दिन में 1.58 लाख रुपये से अधिक का राजस्व (कमर्शियल अर्निंग) प्राप्त हुआ है.

पवन एक्सप्रेस से भेजे गए 1,862 पैकेट, व्यापारियों को बड़ी राहत

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 11062 (जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस) के माध्यम से उत्तर बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों से कुल 1,862 पैकेट लीची की बुकिंग कर देश के विभिन्न बाजारों के लिए रवाना किया गया. समस्तीपुर मंडल ने लीची उत्पादकों और स्थानीय व्यापारियों की सहूलियत के लिए इस बार पार्सल बुकिंग एवं त्वरित लोडिंग की विशेष और चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है, ताकि लीची समय पर और सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच सके.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन