मुजफ्फरपुर: कुरकुरे के बंडलों में छिपाकर लाया जा रहा था 827 लीटर विदेशी शराब, ट्रक सहित चार वाहन जब्त

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 03 Jun 2026 8:10 PM

विज्ञापन

कुरकुरे के बंडलों में छिपाकर लाया जा रहा था 827 लीटर विदेशी शराब

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में पुलिस ने बनुआ गांव के पास छापेमारी कर कुरकुरे के बंडलों में छिपाकर रखी 827 लीटर विदेशी शराब बरामद की है . मौके से एक आरोपी मुकेश राय गिरफ्तार हुआ है और ट्रक, बोलेरो समेत चार गाड़ियां जब्त की गई हैं .

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.पुलिस ने बनुआ गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सड़क किनारे से ट्रक और अन्य गाड़ियों पर लदी विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है.पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 827.460 लीटर बताई जा रही है.

तड़के सुबह हुई कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि बनुआ गांव के आंगनबाड़ी के पास शराब की एक बड़ी डिलीवरी होने वाली है.सूचना मिलते ही मीनापुर थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.पुलिस ने देखा कि एक डीसीएम ट्रक पर कुरकुरे के बंडलों के बीच भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी.पुलिस ने मौके से शिवहर जिले के दुम्मा थाना अंतर्गत हिरौता गांव के निवासी मुकेश राय को गिरफ्तार कर लिया है.

चार गाड़ियां जब्त, आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक डीसीएम ट्रक, एक बोलेरो, एक पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.इस मामले में एसआई सूरज कुमार सुमन के बयान पर मीनापुर थाने में कांड संख्या-253/26 दर्ज की गई है.पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और 2 अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन