मुजफ्फरपुर: ग्राहक हित में बैंक की सराहनीय पहल, मृत उपभोक्ता के परिजनों को मिली बीमा राशि

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Kanti bihar gramin bank settled pmjjby insurance claim for deceased customer family

लाभार्थी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की दावा राशि का चेक सौंपती ब्रांच मैनेजर

Muzaffarpur News: बिहार ग्रामीण बैंक शहवाजपुर शाखा 2 ने तत्परता दिखाते हुए मृत महिला उपभोक्ता के पति को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की दावा राशि सौंपी.बैंक अधिकारियों के इस मानवीय और त्वरित कार्य की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कांटी स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शहवाजपुर शाखा 2 के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एक मृत ग्राहक के परिजनों को बीमा दावा राशि का भुगतान मंगलवार को सफलतापूर्वक किया गया.मृतका उर्मिला देवी के पति राजकिशोर पासवान को बैंक प्रबंधन द्वारा बीमा की राशि का चेक सौंपा गया.

ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा मुख्य लक्ष्य: शाखा प्रबंधक

बैंक की शाखा प्रबंधक कुमारी सुष्मिता ने कहा कि आज के समय में आकस्मिक घटनाओं के कारण कई परिवार अचानक आर्थिक संकट में आ जाते हैं.ऐसे में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का कार्य करती हैं.मात्र मामूली प्रीमियम पर उपलब्ध ये योजनाएं आम नागरिकों को जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती हैं.उन्होंने दोहराया कि बैंक के ग्राहकों की संतुष्टि और सेवा ही उनका एकमात्र लक्ष्य है.

बैंक अधिकारियों के त्वरित कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना

इस त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय ग्रामीण हिमांशु, सन्नी और बिपिन कुमार आदि ने बैंक प्रबंधन के प्रति आभार जताया.उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधक श्रीमती सुष्मिता, अधिकारी विजय कुमार एवं कार्यालय सहायक दीपालिका प्रकाश द्वारा त्वरित प्रक्रिया अपनाते हुए दावा निपटान करना अत्यंत सराहनीय कदम है.ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बैंकिंग प्रणाली पर लोगों का विश्वास भी मजबूत करते हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन