मुजफ्फरपुर: सैटेलाइट सर्वे में फंसीं अवैध कॉलोनियां, रेरा के बड़े एक्शन के बाद जांच के लिए फील्ड में उतरीं टीमें

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Illegal colonies rera satellite survey investigation dm teams field action

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: सैटेलाइट सर्वे के जरिए चिह्नित अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग पर रेरा ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. डीएम द्वारा गठित तीन विशेष टीमें अंचल अधिकारियों के साथ मिलकर तीन प्रमुख मार्गों पर स्थल जांच कर रही हैं. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले में बिना रेरा (भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण) निबंधन के चल रही अवैध रियल एस्टेट और प्लॉटिंग परियोजनाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण में चिह्नित संदिग्ध और गैर-निबंधित कॉलोनियों की स्थल जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं. रेरा बिहार के सचिव अनिमेष पांडेय और मीडिया सलाहकार संजीव वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस बड़े जांच अभियान में शामिल हो रहे हैं.

कृषि भूमि को आवासीय बताकर प्लॉटिंग, तीन प्रमुख रूट चिह्नित

रेरा ने जांच के लिए जिले के तीन प्रमुख रूटों मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग, मुजफ्फरपुर-कांटी मार्ग और मैरवा-पोखरैरा मार्ग को चिह्नित किया है. सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा हुआ है कि इन क्षेत्रों में कृषि भूमि को आवासीय बताकर बिना निबंधन के बड़े पैमाने पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं.

अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौके पर रहेंगे मौजूद

जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार, जांच के दौरान संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) अपने-अपने क्षेत्रों में रेरा प्रतिनिधियों के साथ फील्ड में रहेंगे. इसके साथ ही, संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारियों को भूमि अभिलेख, खतियान और मापी उपकरणों के साथ मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि ऑन-स्पॉट जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा सके.

तीन विशेष टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस कार्रवाई के लिए मुशहरी, बोचहां, मोतीपुर, कांटी, सकरा और मुरौल अंचल को शामिल करते हुए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. डीएम ने जिला राजस्व शाखा के वरीय उप समाहर्ता को रेरा टीम को हर संभव प्रशासनिक और कानूनी सहयोग देने का निर्देश दिया है. रेरा की इस अचानक हुई एंट्री और सख्त रुख से जिले के अवैध प्रॉपर्टी कारोबारियों और बिना निबंधन कॉलोनियां विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन