मुजफ्फरपुर: स्व.जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती आज, मंत्री श्रवण कुमार और डीएम करेंगे माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Former defense minister george fernandes birth anniversary minister shravan kumar to tribute

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: पूर्व रक्षा मंत्री स्व.जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती आज मुजफ्फरपुर के कंपनीबाग स्थित जॉर्ज स्मृति उद्यान में राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी. बिहार के मंत्री श्रवण कुमार और डीएम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: पूर्व सांसद और देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्व.जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती तीन जून को मुजफ्फरपुर शहर में गरिमामय तरीके से मनाई जाएगी. मुख्य समारोह कंपनीबाग स्थित जॉर्ज स्मृति उद्यान (सिटी पार्क) में पूर्वाह्न 9:45 बजे आयोजित किया जाएगा. इस राजकीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्रवण कुमार शिरकत करेंगे.

प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी जयंती

जयंती समारोह की भव्यता और गरिमा को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर मुस्तैदी बरती जा रही है. निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रवण कुमार, जिलाधिकारी (डीएम) सुब्रत कुमार सेन और जिले के तमाम वरीय अधिकारियों सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि जॉर्ज स्मृति उद्यान पहुंचेंगे. इस मौके पर स्व.जॉर्ज फर्नांडिस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पचक्र और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

मुजफ्फरपुर से रहा है स्व.जॉर्ज फर्नांडिस का गहरा नाता

गौरतलब है कि स्व.जॉर्ज फर्नांडिस का मुजफ्फरपुर से बेहद गहरा और ऐतिहासिक नाता रहा है. वे यहां से कई बार सांसद चुने गए और देश के रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहकर क्षेत्र का नाम रोशन किया. उनकी जयंती के अवसर पर हर साल शहर के प्रबुद्ध जन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुटते हैं. इस बार भी राजकीय समारोह को लेकर पार्क की साफ-सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन