मुजफ्फरपुर: पेमेंट गेटवे फेल होने से फंसा वोकेशनल कोर्स का नामांकन, छात्र परेशान

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Brabu vocational course admission stuck due to samarth portal payment gateway failure

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल का पेमेंट गेटवे फेल होने से वोकेशनल कोर्सों में नामांकन अटक गया है. तकनीकी खराबी से आवेदन शुरू नहीं होने के कारण छात्र परेशान हैं और दाखिला शेड्यूल पूरी तरह पिछड़ गया है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में समर्थ पोर्टल का पेमेंट गेटवे सक्रिय न होने से वोकेशनल कोर्सों में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह अटक गई है. इस गंभीर तकनीकी खराबी के कारण नए सत्र के लिए आवेदन शुरू नहीं हो पा रहे हैं. इससे पूरा दाखिला शेड्यूल पिछड़ रहा है और समय पर सत्र शुरू होने पर भी संकट मंडराने लगा है.

समाधान पर अधिकारी मौन, कॉलेजों के चक्कर काट रहे छात्र

इधर, इस तकनीकी समस्या का समाधान कब तक होगा, इस पर विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल मौन साधे हुए हैं. दूसरी ओर, नामांकन के लिए परेशान छात्र-छात्राएं लगातार कॉलेजों और विश्वविद्यालय मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं. छात्रों का कहना है कि डिजिटल सिस्टम होने के बावजूद उन्हें इस तरह की तकनीकी खामियों के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है.

समर्थ की केंद्रीय टीम को भेजी गई जानकारी, गेटवे का इंतजार

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि समर्थ पोर्टल की केंद्रीय टीम को वोकेशनल कोर्स से जुड़ी मैपिंग और शुल्क आदि की सभी जरूरी जानकारियां बहुत पहले ही भेज दी गई हैं. अब गेटवे चालू होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन और नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी. जब तक दिल्ली से इसे लाइव नहीं किया जाता, तब तक छात्रों को इंतजार करना होगा. इस देरी से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में करियर बनाने की उम्मीद रखने वाले छात्रों की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन