मुजफ्फरपुर: बोचहां में 60 दिवसीय कालाजार रोधी छिड़काव संपन्न, जुलाई से शुरू होगा दूसरा चरण
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 05 Jun 2026 9:00 AM
एसपी छिड़काव अभियान में शामिल कर्मचारी व पदाधिकारी
Muzaffarpur News: बोचहां प्रखंड की नरमा पंचायत में 60 दिवसीय कालाजार रोधी एसपी छिड़काव अभियान संपन्न हुआ. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब जुलाई माह से बेलहिया और सहिला रामपुर सहित अन्य चयनित गांवों में दूसरा चरण शुरू किया जाएगा. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर के बोचहां से चंद्रभूषण की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: जिले के बोचहां प्रखंड में कालाजार उन्मूलन को लेकर चलाया जा रहा 60 दिवसीय एसपी (सिंथेटिक पाइरेथ्रॉयड) छिड़काव अभियान का पहला चरण गुरुवार को नरमा पंचायत में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. अभियान के आखिरी दिन छिड़काव के साथ-साथ ग्रामीणों के बीच कालाजार की रोकथाम और संभावित मरीजों की पहचान को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया.
अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोचहाँ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन के निर्देश पर बीएचआई संजय रंजन और वीबीडीएस अमरनाथ ने नरमा पंचायत में अंतिम दिन चल रहे छिड़काव कार्य का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने छिड़काव कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पूरे अभियान की प्रगति का जायजा लिया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहबाजपुर, हमीदपुर, सलहा, हुसैनपुर, नरमा और आथर वंशमन सहित विभिन्न राजस्व ग्रामों में घर-घर जाकर छिड़काव कार्य पूरा किया गया है.
जुलाई से शुरू होगा अभियान का दूसरा चरण
स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र में पहले चरण के सफल समापन के बाद अब जुलाई माह से छिड़काव अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा. दूसरे चरण के तहत बेलहिया और सहिला रामपुर समेत अन्य चयनित राजस्व ग्रामों को शामिल कर वहां सघन छिड़काव किया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को पूरी तरह से कालाजार मुक्त बनाना है. विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे घरों में छिड़काव अवश्य करवाएं और लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










