मुजफ्फरपुर : डेंगू पर बड़ा एक्शन, डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स बन घर-घर मोर्चा संभालेंगी आशा कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Asha workers domestic breeding checkers dengue prevention campaign ihip portal

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: डेंगू की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं को ‘डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स’ के रूप में तैनात किया जाएगा. जून से शुरू होने वाले इस अभियान में दवाओं के स्टॉक, जांच किट और पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा अपडेट करने के सख्त निर्देश हैं. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले सहित पूरे सूबे में डेंगू के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर इस बार डेंगू की रोकथाम की कमान आशा कार्यकर्ताओं के हाथों में होगी. आशा कार्यकर्ता ‘डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स’ के रूप में घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को ढूंढेंगी और उन्हें नष्ट करेंगी. इस काम के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

जून से शुरू होगा महाअभियान, तैयारियों के सख्त निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून महीने से ही बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. मंत्रालय ने सख्त निर्देश दिया है कि डेंगू का सीजन शुरू होने से पहले ही दवाओं का स्टॉक, जांच किट और प्लेटलेट्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए. इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) का गठन करने का भी निर्देश दिया गया है.

छिपा नहीं सकेंगे आंकड़े, पोर्टल पर देनी होगी डेली रिपोर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि डेंगू की वास्तविक स्थिति को किसी भी स्तर पर छिपाया नहीं जा सकता. नए नियमों के अनुसार, डेंगू का एक भी केस सामने आने पर उसे तुरंत स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘आइआइएचपी’ (IHIP) पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा. रियल-टाइम डेटा अपडेट होने से बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन