Muzaffarpur Metro: मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगा काम, मार्च में बनकर तैयार हो जाएगा DPR

Muzaffarpur Metro: जिले में मेट्रो को लेकर मंजूरी मिलने के बाद लोगों को इंतजार है इसके निर्माण कार्य का. अब इसको लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. मार्च में डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगा. पहले ही दो मेट्रो कॉरिडोर में 22 स्टेशन बनाने की मजूरी मिल चुकी है. पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur Metro: शहर में मेट्रो कॉरिडोर के लिए मार्च में डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद काम प्रारंभ होगा. मेट्रो कॉरिडोर के एलाइनमेंट और स्टेशन की जगह को लेकर राइट्स ने आरंभिक रिपोर्ट में 21.5 किमी लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर में 22 स्टेशन बनाने की मंजूरी दी है. इसके लिए मार्च में डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगा. इसके साथ ही प्रथम फेज का काम प्रारंभ होगा. राइट्स द्वारा तैयार 215 किलोमीटर लंबे मेट्रो प्रोजेक्ट में दो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं. इस मेट्रो रूट की कुल लागत 5559 करोड़ रुपये आंकी गई है. विगत दिसंबर महीने में टाउन हॉल में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस प्रोजेक्ट को प्रारंभिक मंजूरी दी गई है. इससे पूर्व अगस्त में किए गए फिजिबिलिटी सर्वे के बाद पटना में नगर विकास विभाग के साथ हुई थी.
शहर के 60 फीसदी यात्रियों को मेट्रो सुविधा
राइट्स के सर्वे के अनुसार शहर में मेट्रो का दोनों कॉरिडोर चालू होने से रोजाना आने जाने वाले 60 प्रतिशत यात्रियों को आवागमन की सुविधा होगी. इसमें पहला कॉरिडोर हरपुर बखरी से रामदयालु नगर तक होगा. इस कॉरिडोर की लंबाई 13.85 किलोमीटर होगी और इसमें कुल 13 स्टेशन बनाए जाएंगे. यह रूट अहियापुर, जीरोमाइल, बैरिया, भगवानपुर, खबरा और अन्य प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा. यह कॉरिडोर शहर के नेशनल हाईवे (NH-22, NH- 27 NH-122 और NH-722) को आपस में जोड़ेगा. दूसरा कॉरिडोर एसकेएमसीएच से से रेलवे स्टेशन तक 7.4 किलोमीटर होगी.
पहले कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले स्टेशन
- हरपुर बखरी
- अहियापुर
- जीरोमाइल चौक
- बैरिया बस स्टैंड
- भगवानपुर चौक
- गोबरसही
- रामदयालु नगर
मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दूसरे कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले स्टेशन
- SKMCH
- शेखपुर
- अखाड़ाघाट
- कंपनीबाग
- मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




