मुजफ्फरपुर: बागमती के बढ़ते जलस्तर से बेनीपुर में कटाव का खतरा, प्रशासन ने शुरू किया बचाव कार्य

Updated:
विज्ञापन

औराई प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण भयभीत हैं. बाढ़ और कटाव की आशंका के बीच प्रशासन ने अलर्ट जारी कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया.

विज्ञापन

Bagmati river water level rise: मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत औराई प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने तटीय इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. बाढ़ और कटाव की गंभीर आशंकाओं के बीच प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. बेनीपुर गांव के समीप नदी के तेज बहाव से हो रहे भू-कटाव की स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंचलाधिकारी और अभियंताओं ने किया कटाव क्षेत्र का मुआयना

संभावित खतरे को देखते हुए मंगलवार की दोपहर अंचलधिकारी (सीओ) धीरज कुमार और बागमती परियोजना प्रमंडल के अभियंताओं की टीम ने बेनीपुर गांव स्थित कटाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने नदी के तटबंध पर बने रेन कट (बारिश के पानी से बनी दरारें) और कटाव की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. टीम ने मौके पर मौजूद कर्मियों को कटाव रोधी कार्य तुरंत तेज करने और सुरक्षात्मक कदम उठाने के आवश्यक निर्देश दिए.

प्रशासन का आश्वासन: घबराने की जरूरत नहीं, तैयारी पूरी है

निरीक्षण के बाद अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे कुछ स्थानों पर मामूली दबाव है. हालांकि, फिलहाल घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ व कटाव से बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

ग्रामीणों ने की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग

दूसरी तरफ, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव होने के कारण तटबंधों पर दबाव बढ़ जाता है. बेनीपुर और आसपास के इलाकों को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते कटाव निरोधक कार्य पूरा किया जाना जरूरी है. ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि रात के समय भी स्थिति की निगरानी की जाए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन