Muzaffarpur News: पैक्स अध्यक्ष के घर से कारतूस और मैगजीन बरामद, बदमाशों के जुटे होने पर पुलिस ने की छापेमारी

Bihar Crime News
Muzaffarpur News: जिले के हथौड़ी में पुलिस ने छापेमारी करते हुए भदई पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार के घर से कारतूस और मैगजीन बरामद किया है. पैक्स अध्यक्ष के घर बदमाशों के जुटे होने की सूचना पर कार्रवाई की गयी थी. पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur News: जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव में एसटीएफ एवं हथौड़ी पुलिस ने छापेमारी की. भदई पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ अंशु के घर से चार कारतूस एवं एक मैग्जीन बरामद किया गया है. कार्रवाई को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल रहा. पैक्स अध्यक्ष के घर बदमाशों के जुटे होने की सूचना पर कार्रवाई की गयी थी.
पुलिस के आते ही फरार हुए बदमाश
हथौड़ी थानाध्यक्ष मोहम्मद आलम ने बताया कि गांव के ही ईंट भट्ठा संचालक सतीश सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष के बीच जमीनी विवाद चल रहा है. इसी बीच पैक्स अध्यक्ष के घर असामाजिक तत्वों के जुटे होने और किसी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका की सूचना मिलने पर एसटीएफ के साथ हथौड़ी पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष के घर पर छापेमारी की. इस दौरान दो नाइन एमएम का कारतूस, दो सेवन राउंड सिक्स एमएम की गोली और एक मैगजीन बरामद किया गया. वहीं ईंट भट्ठा मालिक की हत्या की साजिश रच रहे बदमाश पुलिस को देखते ही फरार हो गये.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रंगदारी मांगने का आरोप
इसको लेकर ईंट भट्ठा मालिक सतीश कुमार ने बताया कि गांव के ही कुणाल कुमार मुझसे लगातार रंगदारी की मांग कर रहे हैं. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने के लिए अपने साथियों के साथ साजिश रचने की आशंका पर इसकी सूचना मैंने पुलिस को दी थी, जिसके बाद कार्रवाई की गयी. इस मामले में दो एफआइआर दर्ज करायी गयी है. एक एफआइआर पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष को नामजद करते हुए दर्ज किया है. वहीं दूसरी तरफ ईंट भट्ठा संचालक ने भी नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










