लायंस इंटरनेशनल के जिला पदाधिकारी मनोनीत, समाजसेवी राजीव केजरीवाल बने संयुक्त सचिव

Updated:
विज्ञापन
लायंस क्लब के संयुक्त सचिव राजीव केजरीवाल

लायंस क्लब के संयुक्त सचिव राजीव केजरीवाल

लायंस इंटरनेशनल ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए आगामी सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. समाजसेवी राजीव केजरीवाल को जिलापाल टीम में संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है, जिससे शहर में सेवा कार्यों को नई दिशा मिलेगी.

विज्ञापन

Lions Club Muzaffarpur: जिले के सामाजिक और सेवा कार्यों में अग्रणी रहने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था 'लायंस इंटरनेशनल' के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया गया है.संस्था की जिलापाल संगीता नंदा ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है.इसके तहत प्रख्यात समाजसेवी राजीव केजरीवाल को जिलापाल टीम में संयुक्त सचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है.इसके साथ ही संस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अजय चौधरी, आलोक सांगनेरिया और उमेश प्रसाद को डिस्ट्रिक चेयर पर्सन (जिला अध्यक्ष) के पद पर मनोनीत किया गया है.

शहर के प्रबुद्ध जनों ने दी बधाई, सामाजिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद

इन सभी प्रमुख सेवाभावी चेहरों के मनोनयन पर लायंस क्लब और शहर के प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त किया है.मनोनयन पर अनिल भरतिया, विवेक अग्रवाल, विवेक लोहिया, उदमेश प्रसाद, सीए मृंगक चूरीवाल, संतोष गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, शंकर अग्रवाल, राकेश शर्मा, विमल तुलस्यान, प्रमोद मुंशी व नवरत्न ढंढारिया ने संयुक्त रूप से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.सभी ने उम्मीद जताई है कि इन नए मनोनयन से शहर में समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी.

स्वास्थ्य, नेत्र देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है क्लब

लायंस क्लब द्वारा मुजफ्फरपुर शहर और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूरे वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्य संचालित किए जाते हैं.क्लब के मुख्य कार्यों में शामिल हैं:

  • स्वास्थ्य और चिकित्सा: शहर में नियमित अंतराल पर आम लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और स्वैच्छिक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन.
  • नेत्र देखभाल: अंधत्व निवारण अभियान के तहत गरीब मरीजों के लिए मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिंद स्क्रीनिंग शिविर लगाना.
  • जरूरतमंदों की सहायता: सर्द मौसम में बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण और विभिन्न त्योहारों पर भोजन दान करना.
  • पर्यावरण संरक्षण: प्रकृति के संतुलन के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाना.
  • जागरूकता कार्यक्रम: महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और साक्षरता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना.

ये भी पढ़ें:"दोगुना रोजगार-दोगुनी आय" का लक्ष्य, मुजफ्फरपुर समेत सभी नगर निकायों से मांगी गई रिपोर्ट


विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन