मुजफ्फरपुर: सब्जी बेच रही महिला पर गरम लिक्विड से अटैक, पीठ और चेहरा झुलसा

अटैक के बाद जख्मी महिला
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में सब्जी बेचने वाली महिला पर गरम मार उड़ेल दिया गया है. पीड़िता रिता देवी गंभीर रूप से झुलस गई हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur Crime: माड़ीपुर में एक निजी होटल के समीप सब्जी बेचने वाली महिला के उपर गरम मार (चावल से निकलने वाला पानी) फेंकने की घटना सामने आई है. पीड़िता का नाम रिता देवी बताया जा रहा है. पति का नाम मनोज पासवान है. सब्जी दुकान के पास बगल के किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ उसी क्रम में कोई अज्ञात व्यक्ति ने महिला के ऊपर गरम लिक्विड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गयी है. महिला का पीठ और चेहरा झुलस गया है. सूचना मिलते ही काजी मुहम्मदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
पुलिस छानबीन में सामने आई सच्चाई
पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि किसी ने बगल के घर से मार फेंका, जो गलती से महिला पर आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी. महिला ने भी बयान में इस बात को माना है. घटना के शुरुआत में स्थानीय लोगों ने यह अफवाह फैलायी थी कि महिला के ऊपर एसिड अटैक हुआ है.
अब मुजफ्फरपुर की दूसरी खबर पर नजर डालें…
आग की घटना के बाद अलर्ट मोड में रेलवे
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाल ही में हुई आग की घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब जंक्शन को पूरी तरह सुरक्षित और फायर प्रूफ बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. गुरुवार को हुई भीषण आग की घटना के बाद शुक्रवार को जंक्शन पर एरिया मैनेजर, कैरिज एंड वैगन विभाग के हेड सीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की मैराथन बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आग जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: महिला के पेट में दिन-दहाड़े मारी गोली, लव एंगल आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




