Muzaffarpur: जंक्शन पर आग की घटना के बाद अलर्ट मोड में रेलवे, फायर प्रूफ बनाने की तैयारी

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अगलगी की घटना के बाद अधिकारियों की मीटिंग
Muzaffarpur Junction: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार आग की घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जंक्शन को फायर प्रूफ बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक में नई रणनीति तैयार की जा रही है। जानिए पूरी खबर…
Muzaffarpur Junction: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाल ही में हुई आग की घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब जंक्शन को पूरी तरह सुरक्षित और फायर प्रूफ बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. गुरुवार को हुई भीषण आग की घटना के बाद शुक्रवार को जंक्शन पर एरिया मैनेजर, कैरिज एंड वैगन विभाग के हेड सीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की मैराथन बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आग जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है.
बीते कुछ दिनों में अगलगी की दो घटनाएं
दरअसल, बीते कुछ दिनों में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आग लगने की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं. गुरुवार को नए फुटओवर ब्रिज के नीचे बने टीवी रूम में अचानक आग लग गई थी, जिसे रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही काबू में कर लिया. इससे पहले बुधवार को भी एक कोच में आग लगने की घटना हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर मंडल के एडीआरएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आग लगने के कारणों की जांच करने और जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और बिजली वायरिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में अब रेलवे प्रशासन जंक्शन को फायर प्रूफ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर: DRI की बड़ी कार्रवाई, 281 किलो गांजा खपाने की कोशिश नाकाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




