108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर आज होगी जिला स्तरीय गोष्ठी

Author Vinay Kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में 12 से 15 दिसंबर तक होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. महायज्ञ की रूपरेखा और डॉ चिन्मय भैया के स्वागत की योजना बनाने के लिए जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित की जाएगी. सभी कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की गई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: गायत्री परिवार की ओर से शहर में 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज हो गई है. महायज्ञ की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को अखाड़ाघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित की जाएगी.

जिलेभर से शामिल होंगे कार्यकर्ता

गायत्री परिवार की जिला समन्वयक सोनी तिवारी ने बताया कि बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ता एवं सदस्य भाग लेंगे. गोष्ठी में महायज्ञ को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

डॉ चिन्मय भैया के स्वागत की भी बनेगी योजना

उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान डॉ चिन्मय भैया का आगमन प्रस्तावित है. गोष्ठी में उनके स्वागत, प्रवास, आवास, मंच व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी.

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

सोनी तिवारी ने गायत्री परिवार से जुड़े सभी सदस्यों और परिजनों से गोष्ठी में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से इस राष्ट्रव्यापी एवं आध्यात्मिक महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाया जा सकेगा.


विज्ञापन
विनय कुमार

लेखक के बारे में

By विनय कुमार

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन