ePaper

Chhath Puja 2024: छठ पर मुजफ्फरपुर के बाजारों में आई बहार, इतने करोड़ का कारोबार कर बना नया रिकॉर्ड

Updated at : 05 Nov 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2024

Chhath Puja 2024

Chhath Puja 2024: बिहार के मुजफ्फरपुर में इस बार छठ पर शहर के बाजार से करोड़ों का कारोबार हुआ है. छठ से जुड़े सभी सामग्रियों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है. कपड़ों से लेकर फल, सूप-दउरा और पीतल के बर्तनों की बिक्री खूब हुई. मंगलवार तक बाजार के आंकड़ों के अनुसार शहर के बाजार से करीब 950 करोड़ का कारोबार हुआ है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2024: बिहार के मुजफ्फरपुर में इस बार छठ पर शहर के बाजार से करोड़ों का कारोबार हुआ है. छठ से जुड़े सभी सामग्रियों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है. कपड़ों से लेकर फल, सूप-दउरा और पीतल के बर्तनों की बिक्री खूब हुई. मंगलवार तक बाजार के आंकड़ों के अनुसार शहर के बाजार से करीब 950 करोड़ का कारोबार हुआ है. शहर के व्यवसायियों को भी उम्मीद नहीं थी कि छठ के बाजार का इस बार इतना अधिक ग्रोथ होगा.

दुकानदारों का कहना है कि हर साल छठ करने वाली व्रतियों की संख्या बढ़ जाती है. इसके अलावा कुछ लोग दूसरे व्रतियों से अपना छठ कराते हैं, इसके लिए वे भी सामान की खरीदारी करते हैं. इस कारण इस बार का बाजार काफी ग्रौथ पर था. छठ का प्रसाद बनाने के लिए आटा, मैदा, रिफाइन और घी की बिक्री भी इस बार काफी हुई है.

कोलकाता और दिल्ली से मंगाए गए पीतल के सूप की बिक्री

इसके अलावा घी की भी जबरदस्त बिक्री हुई. शहर में घी के 200 से अधिक काउंटरों पर पिछले तीन दिनों से घी की जमकर बिक्री हो रही है. पीतल का सूप भी इस बार छठ व्रतियों की पसंद बनी. कोलकाता और दिल्ली से मंगाए गए पीतल के सूप इस बार काफी बिके. इसके अलावा पीतल की थाली की भी अच्छी बिक्री हुई. बाजार समिति से केला और सेब की डिमांड लगातार बनी हुई है. फल मंडी के दुकानदारों का कहना है कि इस बार फलों का कारोबार 20 फीसदी ग्रोथ पर रहने की संभावना है.

छठ पर विभिन्न सामग्रियों का कारोबार

  • कपड़ा – 700 करोड
  • सूप-दउरा – 25 करोड़
  • मिट्टी का चूल्हा – 2 करोड़
  • फल – 100 करोड़
  • पीतल का बर्तन – 8 करोड़
  • लहठी – 15 करोड़
  • घी – 25 करोड़
  • रिफाइन – 15 करोड़
  • गुड़ – 4 करोड़
  • चीनी – 10 करोड़
विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन