Muzaffarpur Accident: टहलने निकली महिला को पिकअप ने रौंदा, सुबह-सवेरे गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News minapur-road-accident-two-youth-died-bus-bike-collision-khutona-mod

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur Accident: औराई के रामखेतारी गांव में सुबह टहलने निकली 60 वर्षीय महिला को अज्ञात पिकअप वाहन ने कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

Muzaffarpur Accident: औराई थाना क्षेत्र के रामखेतारी गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई. बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया है.

सुबह की सैर बनी आखिरी सफर

घटना राजखंड उत्तरी पंचायत के रामखेतारी गांव के पास सैदपुर-औराई-कटरा मुख्य सड़क पर हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 4:36 बजे महिला सड़क किनारे टहल रही थीं. तभी तेज गति से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस

मृतका की पहचान रामखेतारी गांव निवासी नारायण ठाकुर की 60 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है. हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सैदपुर ले जाने का प्रयास किया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस गाड़ी की तलाश में जुटी

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला रोज सुबह घर से टहलने के लिए निकलती थीं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी सुबह साबित होगी. हादसे के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई है. पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है. स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन