ePaper

एमआइटी के स्टार्टअप सेल का छह कंपनियों से करार

Updated at : 13 Nov 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
एमआइटी के स्टार्टअप सेल का छह कंपनियों से करार

एमआइटी के स्टार्टअप सेल ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए छह कंपनियों के साथ करार किया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. एमआइटी के स्टार्टअप सेल ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए छह कंपनियों के साथ करार किया है. कॉलेज के सेल की ओर से 27 और कंपनियों के साथ स्टार्टअप के लिए एमओयू का प्रस्ताव है. स्पॉट मैकेनिक, स्किल बड टेक्नोलॉजी प्रा.लि., एडजिनिया इंडिया प्रा.लि., पप्पेकिंग सेल्स एंड सर्विस, मिंस एस्पायर मार्केटिंग, स्पॉन्सो बिजनेस इंडिया शामिल हैं. ये कंपनियां छात्रों को स्टार्टअप के बारे में जानकारी देगी. स्पान्सो कंपनी ने एमआइटी के तीन छात्रों को इंटर्नशिप भी दी है. कॉलेज के फाॅर्मेसी विभाग के अध्यक्ष प्रो संजय कुमार ने बताया कि विभाग में ही स्टार्टअप व इंक्यूबेशन सेल चल रहा है. स्टार्टअप कोआर्डिनेटर राकेश कुमार बिहार सरकार की तरफ एमआइटी को 33 स्टार्टअप दिये गये हैं. इसमें छह कंपनियों से एमओयू हो गया है. यह कंपनियां छात्रों को साफ्टवेयर डेवपलपमेंट, प्लेसमेंट , डोन डेवलपमेंट और घर बैठे बाइक मैकेनिक का स्टार्टअप के बारे में जानकारी देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन