Muzaffarpur : बेंगलुरु से गायब बच्चा देवरिया से बरामद

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 May 2025 1:50 AM

विज्ञापन

Muzaffarpur : बेंगलुरु से गायब बच्चा देवरिया से बरामद

विज्ञापन

देवरिया कोठी़ बेंगलुरु के रामनगरा जिला स्थित आरवली से गायब छह वर्षीय बच्चे को बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को देवरिया से बरामद कर लिया़ उक्त बच्चे के अपहरण की एफआइआर उसके पिता सुभाष चौधरी ने आरवली थाने में विगत बुधवार को दर्ज करायी थी, जिसमें पुलिस को बताया था कि मेरे पुत्र रंजीत कुमार (6) का बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित देवरिया थाना के धरफरी गांव निवासी नागेन्द्र राय ने अपहरण कर लिया है़ वह यहां मजदूरी करता था़ आरोपी नागेन्द्र राय ने शनिवार को बेंगलुरु से देवरिया थाना पहुंचा और अपने साथ लाये गये बच्चे को पुलिस के हवाले करते हुए बताया कि यह बच्चा बेंगलुरु से मेरे साथ आ गया है़ देवरिया पुलिस ने उक्त बच्चे को कानूनी कागजात तैयार करते हुए बच्चे को बेंगलुरु पुलिस के हवाले कर दिया है़ देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि बच्चे को लाने वाले धरफरी गांव निवासी नागेन्द्र राय को बेंगलुरु पुलिस ने नोटिस का तामिला कराते हुए कहा है कि सात दिनों के अंदर अपनी उपस्थिति आरवली थाना में करें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन