छोटका रामडीहरा में ट्रांसफार्मर जलने से नल-जल योजना ठप, पानी संकट गहराया

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News :

हंगामा करते ग्रामीण.

Kaimur News : लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ है, लेकिन अब तक उसे बदलने या मरम्मत करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

विज्ञापन

Kaimur News : (सतेन्द्र सिंह की रिपोर्ट)

कुदरा प्रखंड अंतर्गत छोटका रामडीहरा गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है. ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में संचालित नल-जल योजना पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बढ़ती गर्मी और तेज तापमान के बीच जल संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ है, लेकिन अब तक उसे बदलने या मरम्मत करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण नल-जल योजना बंद पड़ी है और लोगों को पीने तथा दैनिक उपयोग के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

भीषण गर्मी में पानी की किल्लत

गांव के लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की किल्लत ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग को समस्या की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी या कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है. इससे ग्रामीणों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है.

जल्द समाधान नहीं तो आंदोलन होगा

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा नल-जल योजना को पुनः चालू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से संज्ञान लेते हैं और लोगों को जल संकट से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं.

Also Read: तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन