कुढ़नी में चालक को अगवा कर बदमाशों ने दवा लदा पिकअप लूटा

तुर्की व गोरौल के बीच रविवार की सुबह बोलेरो सवार बदमाशों ने पिकअप चालक को अगवा कर लिया और पिकअप सहित करीब पांच लाख की अंग्रेजी दवा लूट ली.
पटना से पिकअप पर दवा लेकर मधुबनी जिला जा रहा था चालक तुर्की व गोरौल के बीच बोलेरो सवार बदमाशों ने की लूटपाट चालक काे बांधकर छाजन कोठीपुल व हरिराय टोला के पास फेंका प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की व गोरौल के बीच रविवार की सुबह बोलेरो सवार बदमाशों ने पिकअप चालक को अगवा कर लिया और पिकअप सहित करीब पांच लाख की अंग्रेजी दवा लूट ली. इसके बाद बदमाशों ने पिकअप चालक का हाथ-पैर गमछा से बांधकर उसे तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन कोठीपुल व हरिराय टोला के बीच सुनसान सड़क के किनारे फेंक दिया. इसकी सूचना मिलते ही तुर्की थाना की पुलिस ने चालक को बरामद कर लिया. चालक गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के दुबे बेलवा निवासी बीरेंद्र दुबे का पुत्र नितेश दुबे है. उसने पुलिस को बताया कि वह पटना से पिकअप पर दवा लोड कर मधुबनी जिले के सकरा थाना के सकरा के लिए चला था. गोरौल और तुर्की के बीच बोलेरो सवार बदमाशों ने उसके पिकअप को घेर लिया और जबरन गाड़ी से खीचकर बोलेरो में बैठा लिया. इसके बाद पिकअप लेकर भाग निकला. बोलेरो में चार बदमाश सवार थे. पिकअप पर लगभग छह लाख की दवा लोड थी. तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




