Muzaffarpur : कैमरा चिप के विवाद में बदमाशों ने की छह राउंड फायरिंग

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 28 Apr 2025 10:06 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : कैमरा चिप के विवाद में बदमाशों ने की छह राउंड फायरिंग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी/मनियारी कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामपुर हाट-शाहपुर मरीचा मार्ग पर पड़ेया गोला चौक के पास रविवार की देर रात कैमरा चिप के विवाद में अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया. एक बाइक पर आये तीन बदमाशों ने चौक के आसपास तीन अलग-अलग स्थानों पर पिस्टल से करीब आधा दर्जन राउंड से अधिक गोलियां चलायीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. घटनास्थल से दो-तीन खोखे बरामद किये गये. पुलिस ने मामले में दो युवकों को संदेह के आधार हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पड़ेया निवासी धीरज कुमार शादी-विवाह सहित अन्य अवसरों पर कैमरा चलाने का काम करता है. पड़ेया के एक व्यक्ति के माध्यम से धीरज ने गोरौल में शादी के मौके पर कैमरा की गड़बड़ी ठीक करायी़ शादी में गोरौल के रहनेवाले प्रभात कुमार नामक एक युवक कैमरे का चिप लेकर रख लिया. चिप को लेकर धीरज और प्रभात के बीच विवाद हुआ था. घटना वाले दिन शाम में मारपीट भी होने की सूचना मिली है. इसी को लेकर बदमाशों ने पड़ेया में दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की़ डीएसपी वेस्ट एसी ज्ञानी ने भी छानबीन कर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि कैमरा चिप को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की घटना हुई है. संदेह के आधार पर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फायरिंग करने वाले बदमाशों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, धीरज झा की ओर से आवेदन मिलने के आधार भी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन