पूजा करने गयी नाबालिग लड़की का अपहरण

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 17 Apr 2025 1:34 AM

विज्ञापन

पूजा करने गयी नाबालिग लड़की का अपहरण

विज्ञापन

कटरा़ प्रखंड के एक गांव निवासी व्यक्ति ने यजुआर थाना में एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने अपने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है. कहा है कि 14 अप्रैल को मेरी पुत्री पहसौल मंदिर में पूजा करने के लिए गयी थी. उसी क्रम में मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया. खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगा. मुझे शक है कि मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है. मेरी पुत्री मैट्रिक की परीक्षा में असफल हो जाने के कारण मानसिक रूप से परेशान थी. थानाध्यक्ष से पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.े

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन