Muzaffarpur : यजुआर से नाबालिग लड़की का किया अपहरण

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : यजुआर से नाबालिग लड़की का किया अपहरण

Muzaffarpur : यजुआर से नाबालिग लड़की का किया अपहरण

विज्ञापन

कटरा़ प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने यजुआर थाना में आवेदन दिया, जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है. कहा है कि 14 वर्षीया मेरी पुत्री साढे नौ बजे घर से बारात देखने के लिए निकली थी. उसके बाद घर नहीं लौटी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के अनगोवा निवासी राम पंडित, शिवपूजन पंडित, सरोज पंडित, रामेश्वर पंडित, लक्ष्मण पंडित, रामेश्वर पंडित, उसरा टोला लखनपुर निवासी मो नजीबुल बाइक पर बैठाकर व नजीबुल की पत्नी मेरी पुत्री का रुमाल से मुंह ढककर ले गया. मुझे भी किसी को बताने पर गोली मार देने की धमकी दी है़ सभी लोगों पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर बेच देने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष से लड़की बरामद कराने की गुहार लगायी है़ थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन