शराब पार्टी का वीडियो वायरल, चौकीदार पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

मीनापुर प्रखंड के मॉडल थाना रामपुर हरि में तैनात एक चौकीदार का दोस्तों के साथ शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मीनापुर प्रखंड के मॉडल थाना रामपुर हरि में तैनात अनुकंपा पर बहाल चौUpdateकीदार राम विजय कुमार का दोस्तों के साथ कथित रूप से शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

वायरल वीडियो को लेकर मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो थाना क्षेत्र के आसपास किसी होटल का हो सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. वहीं पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की सत्यता की जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष ने जांच की बात कही

रामपुर हरि थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी ने बताया कि उन्होंने भी वायरल वीडियो देखा है, लेकिन फिलहाल उन्हें घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच सर्किल इंस्पेक्टर और एसडीपीओ स्तर से की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

सर्किल इंस्पेक्टर ने दी सफाई

सर्किल इंस्पेक्टर रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो झारखंड के कोडरमा क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि रामपुर हरि थाना क्षेत्र के आसपास वीडियो में दिखाई देने वाले स्थान जैसा कोई होटल नहीं मिला है. साथ ही वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों से फोन पर बातचीत में भी उनके कोडरमा निवासी होने की जानकारी मिली है.

इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि प्रभात खबर ने स्वतंत्र रूप से नहीं की है

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन