मैट्रिक : भौतिकी के प्रश्न ने परीक्षार्थियों को किया परेशान

Updated at : 22 Feb 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक : भौतिकी के प्रश्न ने परीक्षार्थियों को किया परेशान

मैट्रिक : भौतिकी के प्रश्न ने परीक्षार्थियों को किया परेशान

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

मैट्रिक परीक्षा में शुक्रवार को भौतिकी के प्रश्न ने परीक्षार्थियों को परेशान किया. प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा. शहर के बीबी काॅलेजिएट केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले सौरभ कुमार, विवेक ने बताया कि इस बार का प्रश्न कठिन था. वहीं चैपमैन केंद्र पर परीक्षा दे रही सोनी कुमारी ने बताया कि कई प्रश्न हल करने के बावजूद वे आश्वस्त नहीं की सहीं बनाया. कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि अच्छा एग्जाम गया, प्रश्न का लेवल सही था. इसी तरह कुछ ने बताया कि विज्ञान में रसायन के प्रश्न थोड़े कठिन थे. जिले के 83 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 67 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच के बाद प्रवेश की अनुमति दी गयी. दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षार्थियों की तलाशी ली गयी. वहीं शहर के दो केंद्रों पर जूता मोजा पहनकर आने वाले करीब एक दर्जन छात्रों को रोका गया.प्रथम पाली

आवंटित 33353उपस्थित : 32805

अनुपस्थित : 548द्वितीय पाली

आवंटित : 35204उपस्थित : 34585

अनुपस्थित : 619

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन