मैट्रिक पास छात्रों को दीक्षांत समारोह में दी अगली कक्षा में प्रोन्नति

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक पास छात्रों को दीक्षांत समारोह में दी अगली कक्षा में प्रोन्नति

मैट्रिक पास छात्रों को दीक्षांत समारोह में दी अगली कक्षा में प्रोन्नति

विज्ञापन

मोतीपुऱ उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नकटा में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजीव रंजन भारती ने की. मुख्य अतिथि बरूराज विधायक डॉ अरुण कुमार सिंह एवं बीइओ उत्तम कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विधायक ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हो रहा है. आज के छात्र ही कल के भविष्य हैं. उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को कहा. वहीं बीइओ ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं. इन्हें सच्चे लगन के साथ ईमानदारीपूर्वक अपना कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए. दीक्षांत समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नति दी गयी. स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ किया गया. इससे पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़चक की शिक्षिका सुषमा कुमारी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन भारती ने अतिथियों को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया. संचालन रजनी रानी ने किया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष यशवंत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सहनी, प्रह्लाद ठाकुर, यमुना सहनी, नेता पवन प्रतापी, विनोद कुमार, सागर कुमार, गोपी रमन, निशी कुमारी, रजनी रानी, खुशबू कुमारी, सुषमा कुमारी, विकेश कुमार झा, अरमान अली, हरिओम कुमार मंडल, अमरेश कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार, कयामुद्दीन आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन